
सा विद्या या विमुक्तये: विद्या वो है जो (बंधनों से) मुक्त करे।
विद्या ही मनुष्य का आभूषण है, विद्या से ही मनुष्य मनुष्य बनता है।
एक पुस्तकालय किताबों का भंडारगृह नहीं है, बल्कि अनेकों लोगों की जीवन-आहुति के फलस्वरूप फलित ज्ञान का स्रोत है जिसको पाकर व्यक्ति अपना जीवन उन्नत बना सकता है।
प्रबोध पुस्तकालय अर्थात् बोध के, ज्ञान के, समझ के विकसित होने के पहले लगने वाले श्रम व अनुशासन के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने वाली जगह। जो कोई भी ज्ञान के आकांक्षी हों, फिर चाहे वो स्कूल या कॉलेज के पाठ्यक्रम के माध्यम से बाहरी ज्ञान लेने की बात हो या फिर शांत बैठकर संतों, ज्ञानियों, मनीषियों के बोध-साहित्य की छत्रछाया में मन व जीवन के मुद्दों को समझनी की बात हो, वो पुस्तकालय में आकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरे:
नियमावली (Rules and Regulations)
सुविधाएँ:
- आप अपने साथ लाई हुई पुस्तकें अनुकूल माहौल में पढ़ सकते हैं
- पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों में से कोई भी किताब आप पढ़ सकते हैं
- उपलब्ध पुस्तकों में में कोई भी आप घर के लिए इशू करा सकते हैं
- एक समय में दो से ज़्याद पुस्तकें नहीं
- पंद्रह दिन के भीतर वापस करना होगा
- इस सुविधा के लिए आपको पहली बार एक न्यूनतम राशि जमा करनी होगी जो कि बाद में आपको वापस कर दी जाएगी।
- समय-समय पर होने वाली पुस्तकालय की एक्टीविटीज़ में हिस्सा लेने का मौका
- उचित दर पर आप पुस्तकें खरीद भी सकते हैं (जो भी विक्रय के लिए उपलब्ध हैं, उनमें से)
नियमावली (Rules and Regulations):
- पुस्तकालय के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। (registration form link: https://forms.gle/SjnqXSim9bWPweMG9)
- सभी सदस्यों को ये शर्तें मानना आवश्यक है:
- पुस्तकालय का उपयोग सिर्फ़ शैक्षणिक उद्देश्य हेतु किया जाएगा।
- पुस्तकालय की सीमा के बाहर जाना निषिद्ध है।
- अन्य सदस्यों को परेशानी हो, ऐसा कोई भी व्यवहार स्वीकार्य नहीं होगा।
- खुलने व बंद होने के समय का पालन करना होगा।
- नियम के बार-बार उल्लंघन की स्थिति में आपकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।
- नियमावली में आवश्यक संशोधन समय-समय पर किया जाता रहेगा जिसकी सूचना सदस्यों को दे दी जाएगी।
शुल्क (Fee):
- आर्थिक रूप से कमजोर सदस्यों को पुस्तकालय में आकर पढ़ना व उपलब्ध पुस्तकों का लाभ लेना पूरी तरह से निशुल्क>
- पुस्तकें घर पर ले जाने के लिए न्यूनतम राशि (डिपॉजिट) जमा करनी होगी जो कि बाद में आपको वापस कर दी जाएगी।
- पहले महीने किताबें घर ले जाने की सुविधा सभी के लिए निशुल्क (सिर्फ़ डिपॉजिट)
- तदोपरांत मासिक शुल्क 100/-
